हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी। देहरादून में आयोजित इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग की एचओडी डॉ. ऋतु रखोलिया को टीचर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा एवं शोध में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. रखोलिया के 33 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके है। मुख्य अतिथि पूर्व पीसीसीएफ उत्तराखंड जयराज , उत्तराखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर देवेंद्र भसीन, कुमाऊं विवि के वाइस चांसलर प्रो. दीवान सिंह नेगी, फॉर्मर वाइस चांसलर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी प्रो. ओपीएस नेगी, डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश प्रो. मीनू सिंह, प्रो. अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...