टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने चार परिवारों को दिए 51-51 हजार
मऊ, जून 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा नगर पंचायत घोसी के ऐतिहासिक नरोखर पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में कन्यादान योजना के लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। संगठन ने अपने चार सदस्य परिवारों की पुत्रियों के विवाह में सहयोग के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की। जिला संयोजक एवं कन्यादान योजना के नामित पदाधिकारी मनोज यादव ने प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी सदस्यों प्रतिमा राय, पूनम यादव, मुन्ना यादव तथा अब्दुल्ला को चेक सौंपे। इस दौरान संगठन की वर्तमान एवं आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बताया कि टीएससीटी का गठन कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षकों और उनके परिवारों के सहयोग के उद्देश्य से किया गया था। संगठन लगातार सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.