फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। जनपद में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत स्कूल चलो अभियान के साथ उत्साहपूर्वक की गई। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में सभी ब्लाकों के विद्यालयों में रैली, जागरूकता कार्यक्रम और नामांकन अभियान चलाया गया। शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रापआउट दर को कम करना है। इस दौरान सब पढ़ें, सब बढ़ें का संदेश दिया गया। कई विद्यालयों में नामांकन मेले का आयोजन कर नए छात्रों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक...