कन्नौज, दिसम्बर 13 -- गुरसहायगंज (कन्नौज), संवाददाता। थाना क्षेत्र के टड़हा सरायप्रयाग गांव में शुक्रवार को कैंप में टीका का इंजेक्शन लगाने से एक मासूम बच्चे को बुखार आने से देर रात हालत बिगड़ गई । परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां शनिवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से मां बदहवास रही। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक दिन पहले बालक को टीका लगने से बच्चे की मौत हुई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टड़हा सरायप्रयाग निवासी श्री देवी पत्नी कैलेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को गांव में अयोजित टीकाकरण कैम्प में अपने चार वर्षीय बालक स्वतंत्र को टीका लगवाया था। टीका लगने के कुछ देर बाद बालक को बुखार आ गया। रात में उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद निजी डॉक्टर के यहां ले गए। दूसरे दिन शनिवार की दोपहर बालक स्वतंत्र को...