फतेहपुर, मई 5 -- फतेहपुर, संवाददाता। टीकाकरण योग्य रोगों की रोकथाम और समय रहते नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (यूडीएसपी) के तहत अब टीका-निवारक रोगों की रीयल-टाइम डिजिटल मानिटरिंग शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से पोलियो, खसरा, रूबेला, डिप्थीरिया, पर्टुसिस और टिटनेस जैसे गंभीर रोगों के संभावित मामलों का जल्द पता लगाया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डिजिटल निगरानी से संक्रमण के फैलाव को शुरुआती स्तर पर रोकने में मदद मिलेगी और टीकाकरण अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ा गया है।
रोगों की होगी तुरंत पहचान नई डिजिटल प्रणाली के जरिए स्वास्थ्य केंद्रों से रोगों से संबंधित सूचनाएं सीध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.