बिजनौर, दिसम्बर 9 -- सोमवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक/बीडब्ल्यूआर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में टीका उत्सव कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। साप्ताहिक बैठक के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने उपस्थित सभी एएनएम से व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली और टीकाकरण कवरेज से जुड़ी रिपोर्ट मांगी। कई उपकेंद्रों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने नाराज़गी जताई। डॉ. स्नेही ने कहा कि टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...