चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडल के वित विभाग के अधिकारी स्तर पर दबादला किया गया है। आद्रा रेल मंडल के सीनियर डीएफएम टीकाराम मीणा का तबादला चक्रधरपुर के सीनियर डीएफएम हेमंत मधुर के स्थान पर किया गया है। खड़गपुर के सीनियर डीएफएम प्रवीण कुमार का तबादला आद्रा रेल मंडल के सीनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। वे टीकाराम मीणा के स्थान पर पदस्थापित किए गए हैं। चक्रधरपुर के सिनियर डीएफएम हेमंत मधुर का तबादला खड़गपुर के सीनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। उन्हें खड़गपुर के सीनियर डीएफएम प्रवीण कुमार की जगह पदस्थापित किया गया है। गार्डनरीच के डिप्टी एफ एंड सीएओ बुक्स एंड बजट (उप वितीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी) नीरज कुमार सिंह का तबादला डिप्टी एफए एंड सीएओ ट्रैफिक एंड स्टेटिक्स गार्डनरीच के तौर पर किया...