बाराबंकी, अप्रैल 1 -- सुबेहा (बाराबंकी)। क्षेत्र के बंधवा गेरवा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से एक दर्जन से अधिक महिलाएं चोटिल हो गई। जिनमें पांच महिलाओं का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। टीकाराम धाम से दर्शन कर वापस लौटते समय हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के बंदी का पुरवा गांव निवासी धीरज रावत एक नया ट्रैक्टर खरीदे थे। नया ट्रैक्टर लेने के चलते धीरज रावत बंदी का पुरवा, गेंरावा, व बली गेरावा आदि गांवों से महिलाओ को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर धार्मिक स्थल बाबा टीकाराम धाम लेकर गए थे। सभी महिलाओं व पुरुषों को दर्शन कराने के बाद श्री रावत ट्रैक्टर ट्राली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस रोड होकर घर वापस लौट रहे थे।बताते हैं कि ट्रैक्टर जैसे ही बंधवा गेंरावा मोड अंडरपास के नजदीक पहुंचा की अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.