अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब टीकाराम कन्या इंटर कॉलेजी की छात्राएं व्यवसायिक विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगी। विद्यालय को खाद्य संरक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, नर्सरी शिक्षण, ब्यूटी एंड वैलनेस विषय की मान्यता मिल गई है। टीकाराम प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026-27 में विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक व्यवसायिक शिक्षा के संचालन के लिए शासन से मान्यता मिल चुकी है। अब छात्राएं खाद्य संरक्षण, पुस्तकालय विज्ञान एवं नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं प्रबन्ध व शासन द्वारा निर्धारित अनिवार्य नवीन विषय जॉब रोल (ब्यूटी एण्ड वैलनेस) की पढ़ाई कर सकेंगी। इच्छुक छात्राएं नवीन सत्र में विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकती हैं। नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध व ब्यूटी एण्ड वेलनेस की छात्राओं को शिक्षा के लिए अं...