मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की टीकारामपुर पंचायत में आज सोमवार 20 अप्रैल को पैक्स चुनाव को ले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन ने रविवार की शाम ही पोलिंग पार्टी को टीकारामपुर रवाना कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत तिवारी ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सुबह से ही मतदान शुरू होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यह भी पढ़ें- जिले के 63 पैक्स व दूध समिति का निर्वाचन आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद समय रहने पर सोमवार को ही मतों की गिनती कराई जाएगी और परिणा...