मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की टीकारामपुर पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए पियुश कुमार और सुमित कुमार आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं। 20 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत तिवारी ने बताया कि चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।टीकारामपुर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या को देखते हुए सभी बूथों पर बैरिकेडिंग, पेयजल और छाया की व्यवस्था की जा रही है। नामांकन व जांच के बाद अब प्रचार का दौर तेज हो गया है। दोनों प्रत्याशी गांव-गांव घूमकर किसानों से समर्थन...