उन्नाव, जनवरी 30 -- मोहान। पशुओं का टीकाकरण न होने के कारण खुरपका की बीमारी ने पैर पसार लिया है। फोन करने के बावजूद सरकारी पशु डॉक्टर देखने नहीं आते हैं प्राइवेट डॉक्टर की महंगी फीस का बोझ उठाने संभव नहीं हो पा रहा है। सलेमपुर गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि चार पशु बीमार है। राजेश यादव, बाबू, धर्मपाल, जगन्नाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि समय से टीकाकरण न होने के कारण जानवर बीमार पड़ रहे है। सरकारी डॉक्टर आते नहीं है प्राइवेट वाले हजारों रुपए लेकर दवाई कर रहे है। इसी तरह रजापुर, समदपुर भावा, हरौनी समसुद्दीनपुर गांव के पशु पालकों के जानवर बीमार है। इस संबंध में एसडीएम प्रज्ञा पांडे ने बताया कि पशु डॉक्टरों को भेज कर टीकारण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.