औरैया, मई 21 -- अयाना, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और टीकाकरण भी कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है और इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों में एचपीवी वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी होती है, जबकि 45 वर्ष तक की महिलाएं भी इस टीके का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग एक लाख महिलाओं की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण होती है। इस बीमारी का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण है। समय पर टीकाकरण ...