टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएं
सीवान, मई 19 -- गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीडीओ ऋषि यादव एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लालबाबू यादव की अध्यक्षता में जीरो डोज अभियान की सफलता को लेकर PCI संस्था द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के सभी विकास मित्रों, टोला सेवक, शिक्षा सेवकों और विभिन्न समुदायों के धार्मिक गुरुओं ने हिस्सा लिया।
बैठक का उद्देश्य इस बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ऋषि यादव ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नवजात बच्चों को समय पर टीकाकरण से जोड़ना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से अपील किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान करें और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अभियान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.