लोहरदगा, जुलाई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी में लोहरदगा जिले का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। पोलियो, डिप्थीरिया सहित कई बीमारियों के सर्विलांस में जिला बेहतर स्थिति में है। पोलियो खुराक की निगरानी में जिले ने 99 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है, जबकि नियमित टीकाकरण के अधिकांश सूचकांकों में 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बीसीजी, पेंटावालेंट, पीसीवी, रोटावायरस, खसरा-रूबेला और टीडी सहित सभी नियमित टीके बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर विशेष टीकाकरण अभियान भी संचालित किए जाते हैं। हालांकि, खसरा-रूबेला की निगरानी को और मजबूत करने की आवश्यकता ब...