लातेहार, अप्रैल 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग (हुटाप) में गुरुवार को विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व फार्मेसी प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद रज़ा और नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोला शिल्पी एक्का ने किया। श्री रज़ा ने अपने संबोधन में दवाओं और टीकों के विकास में फार्मेसी क्षेत्र की अहम भूमिका को रेखांकित किया। वहीं श्रीमती एक्का ने नर्सों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक टीकाकरण पहुंचाना स्वास्थ्य सेवा का मूल लक्ष्य होना चाहिए।

रचनात्मक गतिविधियाँ इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से...