सहारनपुर, अगस्त 14 -- सहारनपुर। अप्रैल में हुए टीकाकरण अभियान में डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव की खुराक लेने से वंचित रहे 16,452 बच्चों को अब स्वास्थ्य विभाग तलाशेगा। इन बच्चों को चार दिवसीय विशेष अभियान में टीका लगाकर कवर किया जाएगा। अभियान के तहत कक्षा एक के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, जबकि 10 और 16 वर्ष की आयु के बच्चों को टीडी की खुराक दी जाएगी।

टीकाकरण प्रक्रिया टीकाकरण के लिए स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। बुधवार और शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में टीकाकरण सत्र चलेंगे। तय लक्ष्य पूरा होने तक अभियान के दिनों को बढ़ाया भी जा सकता है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर टीकाकरण से छूटे बच्चों तक पहुंचने की तैयारी में जुटे हैं।

अभियान का उद्देश्य अभियान का मुख्य मकसद ऐसे बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाना है, जो अप्रैल में आयोजि...