महाराजगंज, मई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य सदर सभागार में एएनएम और एचवी की समीक्षा बैठक हुई। डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर की समीक्षा में यूविन पोर्टल पर अपलोड रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिला। उन्होंने नाराजगी जाहिर कर सत्र समापन के पहले सभी रिपोर्ट यूविन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर एनएचएम अरविंद पांडेय ने कहा कि टीकाकरण करने के बाद कई एएनएम यूविन पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड नही कर रही हैं। इससे जिले के साथ मंडल का लक्ष्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि सत्र समाप्त होने के पहले एएनएम टीकाकरण रिपोर्ट वहीं पर पोर्टल पर अपलोड कर दें। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य इतना ही नही पोर्टल पर महिला की नि:शुल्क जांच, उपचार, परिवहन पर अपलोड करना है।...