महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर सीएचसी सभागार में एएनएम की मासिक समीक्षा बैठक में टीकाकरण की कम प्रगति पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया। डिप्टी सीएमओ/अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने लक्ष्य से पीछे चल रहीं आठ एएनएम को चेतावनी जारी करते हुए मार्च माह के अंत तक शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ/अधीक्षक डॉ. सिंह की समीक्षा में महुअवा, दरौली, बासपार, कटहरा, धनेवा, रामपुरवा, परासखाड़ व सरडीहा उपकेंद्रों में टीकाकरण की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर पाई गई। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगामी समीक्षा में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि टीकाकरण के बाद लाभार्थियों का विवरण तत्काल यू-विन पोर्टल पर अपलोड किया जाए। गर्भवती महिला...