मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में नियमित टीकाकरण के ग्राफ को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब 'ड्राइव मोड' में आ गया है। सरकार द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले वर्तमान में जिला महज 89 प्रतिशत पर अटका है। इस फासले को पाटने के लिए विभाग फरवरी से अप्रैल के बीच तीन चरणों में विशेष अभियान चला रहा है। तीन चरणों में चलेगा विशेष अभियानः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि जिले को शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। अभियान का पहला चरण 9 से 14 फरवरी तक चलाया गया, जिसमें मुख्य रूप से 80 से 90 प्रतिशत उपलब्धि वाले पिछड़े प्रखंडों पर ध्यान केंद्रित किया गया। अब दूसरा राउंड 9 से 14 मार्च तक चलेगा, जिसका लक्ष्य सभी प्रखंडों में कवरेज को 95 प्रतिशत तक ले जाना है। अभियान का समापन 7 से 13 अप्रैल को तीसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.