उरई, अप्रैल 17 -- कालपी। संवाददाता तहसील कालपी स्थित कार्यालय में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीडी और एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ आगामी टीकाकरण कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। बैठक में बताया गया कि (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका 14 वर्ष से अधिक आयु की उन किशोरियों को लगाया जाएगा, जिनका 15वां जन्मदिन पूरा नहीं हुआ है। यह टीका गर्भाशय के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में टीकाकरण अस्पतालों में चल रहा है। वहीं टेटनस-डिफ्थीरिया टीकाकरण अभियान 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को टीका लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी, 20 से स्कूलों में शुरू होगा अभियान बैठक में टीकाकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.