आरा, मार्च 14 -- -प्रखंड के चयनित गांवों में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान सहार, संवाद सूत्र। सहार सीएचसी सभागार में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पीसीआई की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहन कुमार ने की और संचालन पीसीआई के जिला समन्वयक मो. नौशाद ने किया। बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत गोद लिए गए 15 गांवों में विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। इन गांवों में घर-घर संपर्क कर लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत करना तथा चयनित 15 सत्र स्थलों पर विशेष ध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.