मुंगेर, मार्च 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। नियमित टीकाकरण के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से आगामी 7 अप्रैल से पूरे जिले में 'विशेष नियमित टीकाकरण अभियान' का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस महाभियान के तहत उन बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो किसी कारणवश अब तक किसी भी डोज से वंचित रह गए हैं।​औसत उपलब्धि और लक्ष्य का अंतर होगा कमःसिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि विभाग ने जिले के लिए 95 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में मुंगेर की औसत उपलब्धि 90 प्रतिशत के आसपास है। इस 5 प्रतिशत के फासले को पाटने के लिए यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्हो...