उन्नाव, जून 27 -- नवाबगंज, संवाददाता। सीएचसी में शनिवार को ब्लॉक रिस्पांस टीम की ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए टीकाकरण से वंचित बच्चों, विशेषकर जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने क्षेत्रवार समीक्षा करते हुए ऐसे बच्चों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए जिन्हें अब तक नियमित टीकाकरण का लाभ नहीं मिल सका है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करने तथा छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण सत्रों तक लाने की कार्ययोजना तैयार की गई। यूनिसेफ मॉनिटर मो आसिफ ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी के बीच बेह...