गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव में बुधवार को टीकाकरण के बाद पांच माह की एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान देर रात सीवान के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मिंटू कुमार बैठा व उनकी पत्नी आरती देवी अपनी पांच माह की पुत्री शांति कुमारी को भोजपुरवां आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-136 पर आयोजित नियमित टीकाकरण सह आरोग्य दिवस में टीका दिलाने ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि एएनएम द्वारा पीसीवी, रोटा वायरस, आईपीवी व पेंटा-3 के टीके लगाए जाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसका शरीर नीला पड़ गया। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.