उरई, जनवरी 9 -- कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र हरचंदपुर में टीकाकरण के बाद एक सात माह की मासूम बच्ची की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एएनएम व चिकित्सा स्टाफ पर गलत टीकाकरण का आरोप लगाते हुए गंभीर लापरवाही का दावा किया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि परिजनों ने अभी लिखित कोई शिकायत नहीं की है। बुधवार को ग्राम हरचंदपुर निवासी अजय कुमार के परिजन उसकी मासूम बेटी आरुषी (7 माह) को मां सुदामा के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्र हरचंदपुर में टीकाकरण कराने गए थे। परिजनों का आरोप है कि वहां तैनात एएनएम ने बच्ची को पेंटा थर्ड की डोज लगाई। टीका लगने के बाद मां बच्ची को लेकर घर लौट आई और चारपाई पर सुला दिया। इसके बाद सुदामा घरेलू कार्...