दरभंगा, अप्रैल 12 -- दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया में शनिवार की सुबह संदग्धि स्थिति में चार महीने की बच्ची की मौत हो गई। मानकों के अनुसार बच्ची का टीकाकरण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सूचना देकर डायल 112 को घर बुलाया। तहकीकात के बाद डायल 112 की ओर से कमतौल थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर परिजनों के आरोपों के मद्देनजर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृत बच्ची की पहचान छोटू ठाकुर की पुत्री अभ्यानशी के रूप में की गई है। शव के साथ काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंचे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि मानकों के अनुसार बच्ची का टीकाकरण नहीं होने से उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि शुक्रवार करीब 11.30 बजे बच्ची को तीन तरह के टीके पड़े थे। ये टीका उनके घर, स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी क...