बेगुसराय, मार्च 7 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। रुदौली पंचायत के भरौल स्थित टीकाकरण केंद्र संख्या- 71 पर शनिवार को छत का एक टुकड़ा टूटकर गिर जाने से ड्यूटी पर तैनात एएनएम नीलम कुमारी घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बछवाड़ा में भर्ती कराया गया है। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र संख्या 71 पर टीकाकरण के दौरान छत का एक छोटा सा टुकड़ा एएनएम के सर पर गिर जाने से वह घायल हो गई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने घर ले गए। बताया कि एएनएम खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.