टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें
जहानाबाद, जून 3 -- अरवल, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद के द्वारा बुधवार को जिले के कई टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन के द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र खैरा डीह, उप स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर सहित कई टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सक को उन्होंने निर्देश दिया कि टीकाकरण शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे। लक्ष्य के अनुसार निर्धारित समय से टीकाकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में सब सेंटर पर ड्यूटी में सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित पाए गए हैं। लोग अपने बच्चों के टीकाकरण करा रहे थे। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को टीकाकरण हर हाल में कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.