मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता जिले में नियमित टीकाकरण के दायरे को बढ़ाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से 'ड्राइव मोड' में आ गया है। विभाग द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत के लक्ष्य को पाने के लिए सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे राउंड का आगाज किया जा रहा है। यह अभियान 9 से 14 मार्च तक चलेगा, जिसमें मुख्य रूप से उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो पहले चरण में किन्हीं कारणों से छूट गए थे।83 से 95 प्रतिशत तक ले जाने की चुनौतीःसिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि वर्तमान में जिले में नियमित टीकाकरण की औसत उपलब्धि लगभग 83 प्रतिशत है। इस फासले को पाटने के लिए फरवरी से अप्रैल के बीच तीन चरणों में विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रथम चरण (9-14 फरवरी) में उन प्रखंडों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.