मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लग रहे गार्डासिल टीके के कम लगने पर सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने मोतीपुर, मुशहरी और कांटी पीएचसी प्रभारियों को शोकॉज किया है। इन प्रभारियों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। 17 अप्रैल तक मुजफ्फरपुर जिले में सिर्फ दो प्रतिशत किशोरियों को ही टीका लगा है। जिन पीएचसी प्रभारियों से जवाब मांगा गया, उनके यहां भी टीकाकरण नहीं हो रहा है। मुशहरी में 0.89 प्रतिशत, कांटी में 0.98 प्रतिशत और मोतीपुर में 0.82 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। पूरे बिहार में अब तक आठ प्रतिशत किशोरियों को ही टीका लगा है। उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बरुराज (मोतीपुर) में 115, सरैया में 104 और कटरा में 102 किशोरियों को टीका लगाया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) रेहान अशरफ ने कहा कि हमारा मुख्य उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.