मथुरा, अप्रैल 27 -- केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र (यूएचटीसी) कोटा में किया। इसमें पहले दिन ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। इसका समापन 30 अप्रैल को होगा। उप प्रधानाचार्य एवं विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि टीकाकरण आमजन के लिए सुरक्षा कवच है, जो पोलियो, खसरा एवं टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि टीके सुरक्षित हैं, इनके साइडइफेक्ट की भ्रांतियां गलत हैं। नियमित टीकाकरण बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है। यह पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर कम करने का प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम में डॉ. अभिनव आनंद, डॉ. श्वेता सिंह एवं डॉ. शुभ्रा दुबे ने भी ग्रामीण महिलाओं को टीक...