रुडकी, अप्रैल 3 -- पशुओं में महामारी की तरह फैलने वाली जानलेवा संक्रामक खुरपका-मुंहपका बीमारी के नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग ने क्षेत्र के मवेशियों का टीकाकरण कार्य कराना शुरू कर दिया है। विभाग ने पशुपालकों से पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण कार्य में सहयोग किए जाने की अपील की है। पशु चिकित्सा अधिकारी नारसन डॉ. सत्यविकास ने बताया कि पशुओं में महामारी के रूप में फैलने वाली बीमारियां जैसे खुरपका-मुंहपका, गलाघोटू, लंम्पी रेबीज आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालकों को बढ़-चढ़कर टीकाकरण का कार्य करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका बीमारी रोकथाम के लिए टीम बनाकर मवेशियों में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.