चतरा, जुलाई 16 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न अभियानों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। खासकर पोलियो उन्मूलन अभियान में जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पिछले वर्ष पोलियो की दवा पिलाने के अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए चतरा पूरे राज्य में अव्वल रहा था, जिसके लिए सिविल सर्जन को सम्मानित भी किया गया था। इस वर्ष भी जिले ने निर्धारित लक्ष्य के करीब बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष 2,20,202 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 2,19,124 बच्चों को दवा पिलाई गई। नियमित टीकाकरण में अप्रैल एवं मई माह के दौरान बीसीजी टीके का लक्ष्य 5,148 बच्चों का था, जबकि 4,485 बच्चों का टीकाकरण किया गया। पेंटावैलेंट ट...