गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा। जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति बर्धन सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने हरी झंडी दिखाकर अभियान वाहनों को रवाना किया। यह अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में घर-घर जाकर गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क एफएमडी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...