बुलंदशहर, मार्च 12 -- जिले में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे मीजल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में निजी स्कूलों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद के 140 निजी स्कूलों ने अपने संस्थान में टीकाकरण कैंप आयोजित कराने से मना कर दिया है। कभी परीक्षा तो कभी स्कूलों की छुटटी की बात कहकर टीकाकरण से मना किया जा रहा है। मीजल्स-रूबेला के टीकाकरण को लेकर 16 फरवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलाया गया, इसमें अधिकांश स्कूलों में टीकाकरण किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक विरोध शिकारपुर, मालागढ़ और सिकंदराबाद जैसे क्षेत्रों में देखा जा रहा है। सूची में प्राइमरी स्कूलों के साथ-साथ कई पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को मीजल्स रूबेला के टीके लगाना है। लेक...