मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जर्मन खसरा-रुबेला रोग के उन्मूलन के लिए शहरी एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें टीकाकरण करने और टीके के रखरखाव की जानकारी दी गयी। एमआर-वन व टू टीकाकरण अभियान के सुचारु संचालन के लिए शनिवार को जिला प्रतिरक्षण प्रभारी के कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी हो कि सरकार शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य एवं वर्ष 2026 तक जर्मन खसरा-रुबेला के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, पूर्व के अभियान की वजह से इसके संक्रमण में कमी आयी है। इसलिए एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो सभी नौ माह से पांच वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को 17 नंवबर से 02 दिसंबर तक एमआर वन व टू का टीका दिलाया जाएगा। विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जाएगी : एमआर वन व टू के टीकाकरण के साथ ही संबंधित सभी बच्चों को व...