बागपत, अप्रैल 25 -- दाहा। टीकरी कस्बे के वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 के कस्बा निवासियों ने गंदगी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मचारी मृत गाय और बछड़ों के शवों को इलाके में फेंककर चले जाते हैं, जिससे आस पास का वातावरण बेहद दूषित हो गया है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि गाय बछड़े के शवों को कुत्ते नोचते रहते हैं और हड्डियों को उठाकर गलियों व घरों तक ले आते हैं। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। गंदगी के कारण लोगों में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का डर बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लाखों रुपये की लागत से बनाए गए एमआरएफ सेंटर (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का अब तक एक दिन भी सही तरीके से संचालन...