अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में पशु चिकित्साधिकारी कटेहरी व पंचायत सचिव ने टीकमपारा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी सुविधाएं उपलब्ध पायी गई। निरीक्षण में पाया गया कि आश्रय स्थल पर चार केयरटेकर मौजूद रहे। कुल 98 गोवंश संरक्षित पाए गए। गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में 60 कुंतल भूसा, 23 बोरी पशु आहार, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध पाया गया। पशुओं को नियमित रूप से संतुलित आहार एवं देखभाल किया जा रहा है। गौशाला में बीते 15 दिनों में किसी पशु की मृत्यु नहींहुई थी, जो समुचित देखभाल एवं व्यवस्थाओं का प्रमाण है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखा जाए तथा समय-समय पर निरीक्षण कर पशुओं के...