मुंगेर, फरवरी 28 -- सहरसा।सदर अस्पताल की सुरक्षा को लेकर अस्पताल परिसर में एक से दो दिन में टीओपी खोल दिया जाएगा।टीओपी के लिए सदर अस्पताल के पुराने भवन में इमरजेंसी वार्ड के सामने अस्पताल उपाधीक्षक व मैनेजर कार्यालय का टीओपी के लिए चयन किया गया है। टीओपी से अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।शुक्रवार को सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने जगह का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया।मौके पर टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा, पुलिस पदाधिकारी गुंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...