घाटशिला, सितम्बर 11 -- बहरागोड़ा। गुरुवार को बहरागोड़ा के टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रार्थना सभा में डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एरोबिक्स के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने अंडर-14 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं तथा अंडर-17 वर्ग की रजत पदक विजेता छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। अंडर-14 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर प्राचार्य मुकेश कुमार ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित उन्होंने कहा ...