जौनपुर, मई 16 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका में नामांतरण प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सभासद धरने पर बैठ गए। सभासद सपना अग्रहरि अपने पति और प्रतिनिधि आशुतोष अग्रहरि के साथ धरने पर बैठीं। इस दौरान कई सभासद और प्रतिनिधि समर्थन में मौजूद रहे। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि टीएस(कर अधीक्षक) अधिकारी नामांतरण कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं और जनता को परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि अधिकारी के अकारण अनुपस्थित रहने से कार्य प्रभावित होता है। ज्ञापन में पंचवर्षीय कर निर्धारण, बैनामा कर, वरासत और दाखिल-खारिज जैसे मामलों में भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। धरने के दौरान श्रेयांश गुप्ता, अखिलेश यादव, अर्पित जायसवाल, राम प्रसाद अग्रहरि, सिम प्...