पीलीभीत, फरवरी 18 -- मंगलवार को कमिश्नर के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी जांच समिति (टीएसी) ने औचक पालिका परिसर पहुंच कर बाकी के बचे दस्तावेज लिए। इसके बाद टीम ने नौ करोड़ की लागत से बनाए गए शहर के नालों की जांच की। पिछले साल नौ अक्टूबर को कुछ सभासदों ने कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी से शिकायत की थी। इसके बाद कमिश्नर ने इस मामले में टीएसी के निर्देश दिए। चार फरवरी को पिछले दिनों टीएसी ने समिति के वरिष्ठ अभियंता राजेश कुमार व अपनी टीम के साथ नेहरू ऊर्जा उद्यान की जांच की थी। मंगलवार को अब यहां नौ करोड़ की लागत से शहर में पिछले दिनों बनाए गए नाले जांचे गए। टीम ने गेज लगा कर नालों की जांच की। बता गया है कि तीन करोड की लागत से स्ट्रीट लाईट और 1.97 करोड़ की लागत से नेहरू ऊर्जा उद्यान में कराए गए सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों की जांच चल रही...