बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पैलानी क्षेत्र के ग्राम चंदवारा, गौरीखुर्द ने पांच सड़कों के निर्माण की टीएसी जांच कराए जाने का अनुरोध किया है। इस पर परियोजना निदेशक सहित सहायक अभियंता लघु सिंचाई को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अधिकारी सात दिन के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...