कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) कानपुर नगर के श्याम नगर निवासी और जनपद फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय मायाराम खेड़ा (मलवा) में कार्यरत रहीं दिवंगत शिक्षिका संगीता त्रिवेदी के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता देगी। शुक्रवार को टीम के पदाधिकारियों ने दिवंगत शिक्षिका के श्याम नगर स्थित आवास पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। पति शिवांक त्रिवेदी और पुत्र नवदिक त्रिवेदी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। शिक्षिका संगीता त्रिवेदी का निधन एक मार्ग दुर्घटना में हो गया था। जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सदस्यों द्वारा मात्र 15 रुपये के सहयोग से लगभग 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संस्था द्वारा अब तक 516 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 237 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। यहां मंड...