गोंडा, फरवरी 12 -- गोण्डा, संवाददाता। टीचर्स सेल्फ केयर टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सदस्य मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जोगापुर में तैनात रहे शिक्षक मृतक सत्यदेव वर्मा के घर पर बुधवार देर शाम पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। शिक्षकों ने बताया कि बीते साल 25 फरवरी को दुर्घटना के कारण दिवंगत हुए शिक्षक सत्यदेव वर्मा के परिजनों से पदाधिकारियों के साथ भेंट को गई। जिला संयोजक ने बताया कि टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष से मृतक शिक्षक की पत्नी मंजू वर्मा से फोन पर बात कराई गई। उन्होंने परिजन को टीएससीटी की ओर से दिए जाने वाले आर्थिक सहयोग के बारे मे जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं संयोजक रणजीत सिंह, एनएससीटी जिलाध्यक्ष डॉ. अजय पाठक, जिला सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.