लातेहार, जून 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मनिका थाना क्षेत्र के ब्यांग गांव निवासी अरविंद कुमार यादव ने एसपी कुमार गौरव को आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित लेवी वसूली मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत निधि से उनके गांव में पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान टीएसपीसी संगठन के नाम पर लेवी की मांग कर उन्हें धमकाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मैं एसपी अरुन कुमार बोल रहा है, मामले में समझौता करोगे कि नहीं आवेदन की जानकारी आवेदन में अरविंद कुमार यादव ने कहा है कि नारायण भुईयां, जिसे उन्होंने टीएसपीसी संगठन का सक्रिय कार्यकर्ता बताया है, जोनल कमांडर नथुनी सिंह के नाम पर क्षेत्र में लेवी वसूली का काम कर रहा है। उनके अनुसार नारायण भुईयां द्वारा संगठन के नाम से एक ह...