रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (टीएसपीसी) के हार्डकोर कैडर महेंद्र गंझू उर्फ पलटा को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने संगठन के नाम पर लेवी वसूली और प्रतिबंधित हथियार रखने से जुड़े एक मामले में जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने सोमवार को उसे जमानत दे दी है। अदालत ने सशर्त जमानत देते हुए कहा कि आरोपी की जमानत के लिए उसका एक पारिवारिक सदस्य जमानतदार बनेगा। यह मामला चतरा जिले से जुड़ा है। वर्ष 2024 में चतरा के कुंडा थाना क्षेत्र की पुलिस ने महेंद्र गंझू को एसएलआर हथियार और भारी मात्रा में गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था, तब से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...