रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति (टीएसपीसी) से जुड़े अनिल भुईयां को झारखंड हाईकोर्ट से एक मामले में जमानत मिली है। कोडरमा से जुड़े एक मामले में अदालत ने उन्हें यह राहत दी है। अनिल भुईयां 22 फरवरी 2025 से जेल में बंद है। अनिल भुईयां वर्ष 2018 से सात वर्षों तक फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के घासीदास इलाके से गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद फिलहाल अनिल भुईयां की रिहाई नहीं हो पाएगी। पलामू के एक अन्य मामले में उसे अभी जमानत नहीं मिली है। दरअसल, वर्ष 2018 में पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाय...