रांची, मार्च 15 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के कमांडर अरविंद जी ने रविवार को भट्ठे से मजदूर के अपहरण में संगठन का हाथ होने से इंकार किया है। कोटारी गांव के अमजद के ईंट भट्ठे से मजदूर अपहरण में टीएसपीसी का हाथ होने की आशंका से संबंधित खबर प्रकाशित हुई थी। अरविंद ने सफाई पेश किया गया है कि संगठन अपहरणकांड की जांच अपने स्तर से कर रहा है और जो भी दोषी होगा उसपर फौजी करवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन और मीडिया से जांच के पश्चात आरोप लगाने का अनुरोध किया। ज्ञात हो कि कोटारी गांव के ईंट भट्ठे से 9 मार्च की शाम दो मजदूरों को अगवा किया गया था जिसमें एक को कुछ दूरी पर जंगल में छोड़ दिया गया, लेकिन दूसरे मजदूर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस प्रशासन मजदूर की सकुशल बरामदगी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.